39 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 68 रोगी लाभान्वित: 36 एक्सरे और 33 रक्त संबंधित निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•9/2/2026, 1:45:14 am

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी(स्व. कमलकुमार जैन) पांड्या के सौजन्य से 39 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जॉइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9 से 1 बजे तक आयोजित किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान मेंगुणमाला देवी(स्वरू कमलकुमार जैन) पांड्या के सौजन्य से 39 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जॉइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9 से 1 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर के दानदाता वीर कैलाशचंद जैन पांडया, संस्था के प्रोजेक्ट कन्विनर वीर सुभाष पहाडिया, संयोजक वीर संदीप पाडंया, वीर सुभाष गंगवाल, वीर बलराम प्रधान, सचिव वीर अजित पहाडिया, वीर नदंकिशोर बिडसर, डॉ. जितेश जैन ने शिविर शुभारंभ किया। वीर नरेश जैन, वीर तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में डेगाना, नावा बासा सबलपुर मकराना के ग्रामीण क्षेत्रों और कुचामन शहर के 68 लौग लाभान्वित हुए। 36 एक्सरे और 33 रक्त संबंधित निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। संस्था सुरेश गंगवाल, सुरेंद्रसिंह दीपपुरा के अनुसार शिविर में महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर की सुविधाएं कुचामन में मिलने पर लालचंद जैन, कैलाश शेखराजका, मुकेश मुंदडा, प्रमोद अग्रवाल ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। बोदु कुमावत, जितेंद्र, कंचन चौधरी, सुरजीत वैष्णव का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


