श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में शनिवार को अभिषेक शांतिधारा प्रदीप जैन और मनोज जैन ने की और इस दिन 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। आज का विधान पंच परमेष्ठी विधान कहा जाता है। पढ़िये राहुल जैन की रिपोर्ट
आगरा। कमला नगर शालीमार एन्क्लेव स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में शनिवार को अभिषेक शांतिधारा प्रदीप जैन और मनोज जैन ने की और इस दिन 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस विधान को पंच परमेष्ठी विधान कहा जाता है। इस अवसर पर पांचों परमेष्ठी के 100 अघ्र्य चढ़ाए जाएंगे। इस प्रकार 512 अघ्र्य समर्पित किए गए। इस विधान में 40 जोड़े बैठे हैं और लगभग 250 लोग मंदिर में मौजूद रहते हैं।

ये विधान प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैयाजी के निर्देशन में किया जा रहा है। संगीत से स्वरों को शशि पाटनी एंड पार्टी आगरा द्वारा सजाया जा रहा है। संध्या में अरह्म महिला मंडल की ओर से भव्य भक्ति के साथ आरती के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इसमें मुख्य रूप से अजय जैन, रमेश जैन, पारस जैन, शैलेंद्र रप्रिया, अजीत जैन, मधु जैन, संगीता जैन, मीनाक्षी जैन, विनिता जैन, जीवन जैन, अनिल जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और समकित जैन मौजूद रहे।





