गुजरात के पालीताना के सिद्धवट में 50 दिन मौन साधना : 1100 से अधिक साधकों ने साधु वेश में उपधान पूरा किया

गुजरात के पालीताना स्थित सिद्धवट में इस वर्ष जैन धर्म की लंबी परंपरा के अंतर्गत 1100 से अधिक साधकों ने 50 दिन तक साधु वेश में उपधान पूरा किया। साधकों ने पूर्ण मौन, मोबाइल त्यााग और कठोर अनुशासन के साथ आत्मशुद्धि और संयम की साधना की। बिड़वाल से पढ़िए, यह साभार संकलित खबर...
बिड़वाल (धार)। गुजरात के पालीताना स्थित सिद्धवट में इस वर्ष जैन धर्म की लंबी परंपरा के अंतर्गत 1100 से अधिक साधकों ने 50 दिन तक साधु वेश में उपधान पूरा किया। साधकों ने पूर्ण मौन, मोबाइल त्यााग और कठोर अनुशासन के साथ आत्मशुद्धि और संयम की साधना की। नगर के मनीष नाहर, जिन्होंने पूरे 50 दिन तक साधु वेश में तपस्या की। उन्होंने बताया कि यह आत्मानुभूति और संयम का अद्भुत अनुभव था। साधकों ने साधु वृत्ति का अनुकरण करते हुए उपवास, एक समय नीवी भोजन, कई खाद्व पदार्थों का परित्याग और कठोर नियमों का पालन किया। चातुर्मास के दौरान आचार्यश्री हेमवल्लभ सुरीश्वर, पन्यास लब्धिवल्लभ विजय तथा यशरत्न विजयजी के प्रवचनों ने साधकों को भक्ति, संयम और आत्मिक जागरण के मार्ग पर प्रेरित किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना से पार होता संसार सागर : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने कहा-सेवा-दान से मिटती है दरिद्रता
भक्तामर विधान के 44वें दिन 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य चढ़ाए। अब इसके चार दिन शेष हैं। आचार्यश्री शांति सागर जी महाराज की स्मृति में बच्चों ने जीवंत झांकी सजाई। वयोवृद्ध श्रावकों का सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया गया। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोककुमार जेतावत की यह रिपोर्ट...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 13-09-2026, 07:49 pm
कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय विधान में अर्पित किए अर्घ्य : संगीतमय भक्ति और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पूजन का लाभ
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज, मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्तोत्र मंदिर विधान का पंचम दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 13-09-2026, 07:48 pm



