इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन महिला संगठन की 230 महिलाओं की धार्मिक यात्रा 10 अगस्त को इंदौर से रवाना होगी। महिला सदस्यों की यह एक दिवसीय धार्मिकता एवं मनोरंजन का अवसर बनेगी। संगठन के संस्थापक संदीप-शीतल पहाड़िया ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु सिद्धक्षेत्र वैजयंतगिरि (पानीगांव,) नेमावर सिद्ध क्षेत्र, अतिशयकारी श्री पार्श्वनाथ भगवान (डबल चौकी), अतिशयकारी श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान (खातेगांव), श्वेतांबर जैन तीर्थ शिवपुर मातमौर तथा जैन मंदिर सतवास के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही खातेगांव में विराजित आचार्य श्री विधा सागर जी महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ भी सभी को प्राप्त होगा।

मनोरंजन से भरपूर होगी यह धार्मिक यात्रा

संगठन की अध्यक्ष ज्योति सेठी एवं महासचिव नमिता कासलीवाल ने बताया कि शहर के चार निर्धारित स्थानों से चार बसों एवं कारों से महिला सदस्य यात्रा के लिए रवाना होंगी। मोनिका अजमेरा, श्वेता काला, दीपाली बज एवं बबीता लुहाड़िया ने बताया कि यात्रा को आनंददायक और यादगार बनाने के लिए बसों में मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं धार्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देंगे

सिद्धक्षेत्र पर सभी महिला सदस्य सामूहिक पूजन-विधान एवं भक्तिभाव से धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनेंगी। यात्रा प्रभारी शीतल पहाड़िया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यात्रा की चार बसों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। यह पौधे इस धार्मिक यात्रा की स्मृति के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देंगे।

यह महिलाएं जुटी हैं व्यवस्थाओं में

यात्रा के सफल आयोजन के लिए संघपति एवं मुख्य संयोजक प्रभा गंगवाल के नेतृत्व में ज्योति गंगवाल, मीना बिलाला, रश्मि पाटौदी, संगीता काला, मोनिका काला, ऋचा सेठी, नीलम टोंग्या, सोनल पहाड़िया, शीलू पाटनी, किरण बड़जात्या, रेखा बाकलीवाल, रुचि चोविश्या एवं दीपाली पाटनी व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

इन सभी समाजजनों का मिल रहा है सहयोग

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज काला, पावन जैन, पूर्व पार्षद, इंदर सेठी, कैलाश लुहाड़िया, गिरीश पाटोदी, सुरेंद्र बाकलीवाल, कुशलराज जैन पमपम, अशोक पाटनी, राजकुमार पाटनी, प्रफुल्ल गोधा, नितिन बड़जात्या, प्रदीप सेठी, दीपक पाटनी, बिपिन गंगवाल, नरेंद्र छाबड़ा, नरेश काला, विनोद गंगवाल, आशीष गंगवाल, संजय वेद, दिनेश गोधा एवं छावनी से देवेंद्र सेठी, जेनेश झांझरी, जिनेन्द्र सेठी, महावीर बाग से ऊषा पाटनी, कल्पना बाकलीवाल, किरण अजमेरा, शैफाली गंगवाल, अंतिम गंगवाल, बबीता लुहाड़िया, संगीता बड़जात्या एवं दीपिका गंगवाल भी सभी अपनी अपनी तरफ से यात्रा के लिए कार्य कर रहे हैं। दिगम्बर जैन समाज के साथियों ने यात्रियों को मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।