कुचामन सिटी। सबकी सेवा, सबको प्यार, दोस्ती से सेवा, जियो और जीने दो के सेवा भाव को लेकर कार्यरत संस्था महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से शनिवार को पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी बालिका विद्यालय, भांवता में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट की गई। यह मशीन दाखा देवी, मातृश्री वीर रतनलाल मेघवाल, तालापा परिवार के सहयोग से विद्यालय को प्रदान की गई। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल की ओर से संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा एवं वीर नंदकिशोर ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

इनकी उपस्थिति से मिला सहयोग

कार्यक्रम में विद्यालय के महेंद्र पारीक प्रिंसिपल, शालिनी स्वाति, पंकज कुमार, प्रदीप झाला, ईश्वर भ्ंावरलाल, राजकुमार, महेंद्र कुमावत, हर्षवर्धन, अंजना कुमावत, अंजु शर्मा, रमेश सहित विधालय स्टाफ उपस्थित रहकर सहयोग किया।

सेवा कार्य पर सहयोगियों का आभार जताया

इस अवसर पर संस्था वीर केलाश पांडया ने विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं का आभार किया और कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान से जुड़ी ऐसी सेवा गतिविधियां समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।