भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा प्राणी मात्र की सेवा भावना के उद्देश्य से संचालित जीव दया एवं मानव सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को गौरी सरोवर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जीव दया स्थल गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के लगभग 40 से अधिक दांपत्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जीव दया एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन के अवसर पर मयंक प्रियंका जैन, सिद्धार्थ श्रुति जैन, संतोष शालिनी जैन, चेतनदृपूर्वी जैन, राहुल रेखा जैन एवं अर्पिता संभव लोहिया, गीता संजीव जैन का तिलक वंदन एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनके जन्मदिन को सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. अनिल जैन का भी तिलक-वंदन एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन का भी तिलक-वंदन कर स्वागत किया गया। भामाशाह कमेटी की ओर से उपस्थित श्री दीपचंद जी जैन शिक्षक का तिलक मंदिर का स्वागत अभिनंदन किया गया

जीव मात्र के प्रति दया भाव को प्रोत्साहित करते

संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जीवों के प्रति करुणा, सेवा और संवेदनशीलता जैन धर्म के प्रमुख सिद्धांत हैं। ऐसे सेवा कार्यक्रम समाज में परोपकार, सहयोग और जीव मात्र के प्रति दया भाव को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष रविंद्रदृसुधा जैन एवं सक्रिय सदस्य मयंक प्रियंका जैन ने जीव दया स्थल कमेटी एवं भामाशाहों के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा गौशाला का संचालन अत्यंत कुशलता, समर्पण एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। गौवंश की देखभाल और उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करना सराहनीय सेवा कार्य है। संजीव गीता जैन द्वारा कविता के माध्यम से संस्था की एकता और सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़ने की प्रेरणादायी पहल

कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव अंशुल आयशा जैन ने पधारे हुए सभी सदस्य दंपतियों, अतिथियों तथा जीव दया स्थल कमेटी एवं भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जीव दया एवं मानव सेवा के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा और परोपकार की भावना को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड का यह आयोजन जीव दया, सामाजिक सहभागिता और जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़ने की प्रेरणादायी पहल रहा।