इंदौर। तिलक नगर दशहरा उत्सव समिति की ओर से मुख्य अतिथि एवं विधायक महेंद्र हार्डिया ने नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक राजेश जैन का सम्मान किया। इस भव्य आयोजन में नगर सुरक्षा समिति, थाना तिलक नगर एवं थाना पलासिया के सदस्यों ने थाना संयोजक राजेश जैन, उप संयोजक चंद्रशेखर पाल एवं सह संयोजक गोपीनाथ सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस विभाग के साथ पूर्ण सहयोग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सम्मान एवं सहयोग के लिए दशहरा उत्सव समिति ने नगर सुरक्षा समिति के सभी सदस्यों का आभार जताया। समिति ने कहा-सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग-हमारा संकल्प है।