डडूका। दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति, प्रभावना महिला मंडल एवं पाठशाला परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दिगंबर जैन मंदिर में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को तीर्थंकर श्रेयांसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर रात्रि में भक्तामर दीप अर्चना कर श्रमण संस्कृति रक्षा दिवस मनाया। समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने बताया कि आयोजन के पुण्यार्जक सुधीर विजयचंद सेठ परिवार रहे।
दीप आराधना में लीन रहे श्रद्धालु
समाजजनों ने श्री जी के सम्मुख मंत्रोच्चार से 48 दीपक जलाकर दीप आराधना, भक्ति, आरती और स्तुति की। आचार्य मानतुंग रचित भक्तामर स्तोत्र का काव्य पाठ मनोज शाह ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश शाह, कल्प सेठ, अशोक शाह ,धनपाल शाह, अजीत कोठिया,रितेश शाह,तेजपाल सेठ, वस्तुपाल शाह सहित महिलाएं उपस्थित रहीं।




