इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जैन पर्यूषण महापर्व के दौरान प्रतिवर्ष जैन कर्मचारियों को कार्यालय में दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होने एवं अनंत चतुर्दशी को विशेष आकस्मिक अवकाश की अनुमति के लिए 17 फरवरी 1992 एवं 2 अगस्त 1985 को आदेश जारी किए गए थे। विश्व जैन संगठन के महामंत्री राहुल जैन एवं इंदौर शाखा संयोजक एडवोकेट पारस जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में अटेंडेंस ऐप में प्रातः 10.45 तक ही उपस्थिति लगाई जा सकती है एवं 6 घंटे के न्यूनतम समय से पहले कार्य समाप्त नहीं कर सकते एवं अनंत चतुर्दशी के आकस्मिक अवकाश की सुविधा नहीं है। सभी जैन कर्मचारियों ने सरकार से निवेदन किया है कि पर्यूषण पर्व के दौरान सरकार की ओर से पारित विशेष अनुमति के आदेश के पालन के लिए अटेंडेंस ऐप में संशोधन किया जाए या इन विशेष दिनों में रजिस्टर में साइन करवाने के आदेश जारी करें।
जैन पर्यूषण महापर्व में मप्र सरकार से विशेष अनुमति की मांग: विश्व जैन संगठन ने कहा- जैन कर्मचारियों के लिए विशेष अनुमति के लिए अटेंडेंस ऐप में हो संशोधन

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जैन युवारत्न अमित कासलीवाल को अवतरण दिवस पर बधाइयों का तांता : कई संस्थाओं के गौरवशाली पद पर हैं कासलीवाल
समाज गौरव, जैन रत्न, अध्यक्ष महावीर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं अनेक संस्थाओं के गौरवशाली पदाधिकारी अमित जी कासलीवाल को अवतरण दिवस की बधाइयां समाजजन दे रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 31-10-2026, 04:37 pm
चिंता का घोंसला नहीं, आत्मचिंतन का आशियाना बनाएं : आचार्य श्री सुनीलसागरजी महाराज ने दिया धर्मोपदेश
नगर जैन कॉलोनी के सन्मति समवशरण में धर्मसभा में आचार्य श्री सुनील सागर जी ने कहा चिंताएं चिड़िया के समान होती हैं। इन्हें घोसला बनाने से रोकें। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 31-10-2026, 04:21 pm



