पीठ। दिगंबर जैन मंदिर में श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने भगवान की आराधना करते हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।

पंचामृत अभिषेक एवं पूजन

पीठ समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजन एवं आरती की गई तथाभगवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आराधना की।

समाजजनों की सहभागिता

धार्मिक आयोजन में भंवरलाल, महेंद्र, गोवर्धनलाल, कोदरलाल डेचिया, राकेश कोठारी, प्रवीण शाह, बृजेश, रोशन भूता, शकुंतला, जलकांता, संगीता, भाविका शाह, शशि, चंदा भूता, पिनल, रंजना, प्रियंका, पिंकी भूता, इंदुबाला, लता, जीवनलता, सुषमा, चंदा, लता, शकुंतला, स्मिता, छाया, शैली, रीता, रितु डैचिया, खुशबू, पूनम, नैना, कोठारी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।