डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला में रक्षा सूत्र महोत्सव 2026के तहत पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में बच्चों के लिए राखी बनाओ राखी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 11बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे अपने घरों से राखी बनाने सामग्री लेकर आए तथा पाठशाला में बैठ कर राखी बनाई ओर सजाई। प्रतियोगिता के निर्णायक अशोक के शाह, वस्तुपाल शाह एवं अशोक एम शाह रहे। प्रारंभ में पाठशाला परिवार की ओर से मंत्री रीतेश जे शाह, प्रेरक अजीत कोठिया एवं धनपाल शाह ने सभी पंचों का स्वागत किया।
इन बच्चों को किया सम्मानित
आयोजन में प्रथम स्थान सिद्धम जैन, द्वितीय भाग्य पी जैन ओर तृतीय स्थान संचित जैन का रहा। दिव्य जैन, रियल जैन, कल्प जैन, योग्य जैन, दक्ष जैन, कथनी जैन, दीक्षिता जैन तथा पुष्टि जैन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार अशोक एम शाह के सौजन्य से प्रदान किए गए।
इन्होंने लिया भाग
आयोजन में अनिल कोठिया, निशा कोठिया, वस्तुपाल शाह, राजेश के शाह, अंकित शाह, चिराग जैन, राजेंद्र कोठिया, अशोक एम शाह, चारोली जैन, विमला जैन, प्रदीप सेठ सहित कई समाज जनों ने हिस्सा लिया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।




