सारांश

विश्व जैन संगठन की ओर से पर्यावरण संरक्षण, पवित्रता और सद्भावना का संदेश देने के लिए यात्रा सरधना से श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा प्रारंभ हुई। पढ़िए आकाश जैन की रिपोर्ट...
सरधना(उत्तर प्रदेश)। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, पवित्रता और सद्भावना का संदेश देने के लिए यात्रा सरधना से श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा परम पूज्य आचार्य से 108 भारत भूषण जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से आरम्भ होकर विशाल जन समूह के साथ सरधना से मवाना (उत्तर प्रदेश) पहुंची।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के अतिरिक्त राजस्थान और महाराष्ट्र से भी संगठन की यात्रा पांच मार्च को मधुबन पहुंचेगी। यात्रा में संगठन के परम शिरोमणि संरक्षक राजेश जैन, उपाध्यक्ष यश जैन, महामंत्री सुदीप जैन, राजीव जैन, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, विपिन जैन, मेरठ से विजय जैन, यात्रा सहयोगी देवेश जैन, दीपक जैन, निपुण जैन, सरधना से सागर जैन और संगठन की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रुचि जैन, संगठन की संरक्षिका दीप्ती जैन, लक्ष्मी नगर से नीरू जैन व महिला सदस्याएं और समाज के गणमान्य व्यक्ति यात्रा में शामिल हुए।