इंदौर। श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा इंदौर इकाई के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर संविद नगर तिलक नगर मेन रोड इंदौर में भव्य संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन रखा गया। सभा के प्रचार मंत्री वैभव कासलीवाल ने बताया कि भक्तामर पाठ के प्रारंभ होने के पहले महासभा के शेखर छाबड़ा ,मनीष जैन, पुष्पेंद्र जैन शैलेन्द्र सोगानी, गौरव पाटोदी ने दीप प्रज्वलित किया। इसके साथ-साथ मीतू जैन, श्रद्धा सेठी एवं विनी काला ने जिनवाणी माँ को विराजमान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेखर छाबड़ा, होलास सोनी एवं पूर्व पार्षद आशा सोनी, संजय डोसी थे।फिर आदिनाथ भगवान के जय घोष के साथ भक्ताम्बर पाठ प्रारंभ हुआ। यह युवा महासभा द्वारा पाठ आयोजन था, जिसके आयोजक मनीष जैन (पाटनी) ,रोमिल सोनी और कपिल सेठी के पुण्यार्जन में संपन्न हुआ। इस संगीत मय भक्तामर पाठ को शैलेष काला और टीम द्वारा कराया गया। उनके द्वारा कराई गई भक्ति पर खंडेलवाल समाज के युवाओं एवं महिलाओं ने भक्ति की। इस अवसर पर खंडेलवाल महासभा के शेखर छाबड़ा, युवा महासभा के शैलेन्द्र सोगानी, अंकुल पटौदी , डॉ. अभिषेक सेठी, पुष्पेंद्र वेद, अतुल सोनी, कल्पेश गंगवाल के साथ महासभा अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं खंडेलवाल समाजजन सदस्य उपस्थित रहे। इस पाठ के समापन पर महासभा के अध्यक्ष मनीष जैन पाटनी ने आभार माना।
संगीतमय भक्तामर पाठ में भक्ति के साथ की आराधना : श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा ने किया आयोजन
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
शिक्षक आजीविका के लिए नहीं शिक्षा के लिए काम करें : मुनि श्री सुधासागर जी ने शिक्षकों और प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में दिया संदेश
इंदौर में शिक्षक दिवस पर 25 श्रेष्ठ शिक्षक और 25 संस्कारवान विद्यार्थी सम्मानित हुए। मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुनि श्री ने शिक्षकों से कहा कि वे आजीविका के लिए कार्य न कर विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षा प्रदान करें। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 11:21 pm
इंदौर में आचार्य सुनीलसागर जी महाराज के सानिध्य में वृहद महिला सम्मेलन संपन्न : विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत नारी शक्ति को किया सम्मानित
आचार्य सुनीलसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिगम्बर जैन सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा इंदौर की समस्त महिलाओं के सम्मान में इंदौर स्तरीय वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। यह आयोजन नेमी नगर जैन कॉलोनी स्थित घूंघट गार्डन में दोपहर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरेन्द्रकुमार सिंह कासलीवाल रहे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 11:15 pm






