बड़वानी में भक्ति भावना से मनाया विश्व नमोकर मंत्र दिवस : एक घंटे तक समाजजनों ने किया नमोकार मंत्र का पाठ

अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आह्वान पर पूरे विश्व में गुरुवार को नमोकार मंत्र का जाप किया गया। बड़वानी नगर में सकल जैन समाज श्वेताम्बर और दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर में सभी समाज जनों ने भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे का नमोकार मंत्र का जाप किया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर...
धामनोद। अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आह्वान पर पूरे विश्व में गुरुवार को नमोकार मंत्र का जाप किया गया। बड़वानी नगर में सकल जैन समाज श्वेताम्बर और दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर में सभी समाज जनों ने भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे का नमोकार मंत्र का जाप किया। जिसमें दोनों समाज के महिला, पुरुष, युवा बच्चे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नमोकार मंत्र 84 लाख मंत्रों का राजा है और विश्व का एक मात्र मंत्र है, जिसे कहीं भी जपा जा सकता है। इस मंत्र के जाप से कई लोगों ने अपनी आदि, व्याधि और संकटों से मुक्ति पाई है और भगवान ने और मुनियों ने इसी मंत्र के सहारे उपसर्गों से विजय प्राप्त कर मोक्ष और उच्च गति को प्राप्त किया है। कहा जाता है कि इस मंत्र के जपने से सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्यता और ख्याति मिलती है और जीतो संस्था द्वारा 9 अप्रैल का दिवस विश्व नमोकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसको की बड़ी बड़ी हस्तियों, उद्योग पतियों, फिल्म कलाकार, खिलाड़ियों, भारत और प्रादेशिक सरकार आदि ने भी समर्थन किया है। इस कार्य के लिए समाज जनों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



