तुलसी नगर पंचकल्याणक महोत्सव के माता पिता बनने का परम सौभाग्य उदय नगर निवासी श्रीमान अशोक कुमार जी, श्रीमती किरण जी को प्राप्त हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। तुलसी नगर पंचकल्याणक महोत्सव के माता पिता बनने का परम सौभाग्य उदय नगर निवासी अशोक कुमार जी व किरण जी को प्राप्त हुआ। यह सुचना आज विजयनगर मंदिर जी में ब्रह्मचारी नितिन भैया के माध्यम से सुचना मिली। पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री हसमुख गांधी एवं तुलसीनगर समाज के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी एक्साइज ने बताया कि महामहिम आचार्यश्री का आशीर्वाद एवं गुरुदेव विमल सागर जी ससंघ का आशीर्वाद मिला है।

समाज में खुशी की लहर है। भगवान के माता-पिता बनने पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, राकेश विनायका, टीके वेद,राजीव जैन बंटी, राजेश जैन दद्दू एवं परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, सचिव सारिका जैन आदि समाजजन ने आप के परम पुण्य की अनुमोदना कर बधाई दी।