मूर्ति प्रदान करने वाले आजाद जैन बीडी वाले, सी.ए.अशोक जैन खासगीवाला हैं। श्री जैन उदासीन श्राविकाश्रम इन्दौर की अध्यक्ष इन्द्राणी कासलीवाल, महामंत्री पं.जयसेन जैन, कोषाध्यक्ष धनराज कासलीवाल, अधिष्ठात्री ब्र.लीला दीदी, सहअधिष्ठात्री ब्र.शशि दीदी, तुकोगंज जैन समाज की अध्यक्ष रानी डोसी, मंत्री अक्षय अजमेरा, महेश कोटिया, विपुल जैन, महिला संगठन की मीना बाकलीवाल, रेणु गोधा, बहुमण्डल की निर्वेग जैन, समवशरण तुकोगंज अध्यक्ष अरुण सेठी, मंत्री अशोक खासगीवाला आदि पदाधिकारी पंचकल्याणक की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विकास-सोनल जैन बनेंगे सौधर्म इन्द्रपंचकल्याणक महोत्सव में सौधर्म इन्द्र विकास-सोनल जैन व कुबेर की भूमिका रजनीकांत-स्वाती गांधी निभाएंगे। इसके साथ ही महायज्ञनायक मनोज-कल्पना बाकलीवाल, यज्ञनायक मुकेश-रश्मि बाकलीवाल, ईशान इन्द्र संदीप-रिया जैन, सनतइन्द्र अशोक-ममता खासगीवाल, माहेन्द्र इन्द्र ललित-किरण टोंग्या, ध्वजारोहणकर्ता सुनील-मीना जैन, संपूर्ण द्रव्य सामग्री प्रदाता अशोक-रानी डोसी, नेमीकुमार संजय-अंजु गंगवाल, श्रीकृष्ण अतिशय राजेश जैन दद्दू, कमल प्रदाता राकेश राहुल गोधा, बलभद्र सुयश-राजेश लारेल, विधिनायक मनोज-मुकेश बाकलीवाल, माता पिता पद्म-सरोज काला, मुनिसुव्रतनाथ भगवान की वेदी संजय-अंजू गंगवाल, मण्डप उद्घाटनकर्ता राजेश लारेल, प्रति इन्द्र अजीत-संगीता जैन, अभय-साक्षी जैन, रमेश-आरती जैन, गजेन्द्र-शीला भूंच, अरुण-संध्या सेठी, अमरीश-मीनाक्षी सेठी, हंसमुख उर्मिला गांधी, सुमत-हेमा लुहाडिया, सुरेश-नीरजा अजमेरा, होलासराय-आशा सोनी, विमल-मंजू अजमेरा, पवन-अनिता बड़जात्या होंगे।
डिजिटलाइज होगा पंचकल्याणकपंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी इंदौर ने बताया कि पंचकल्याणक कार्यक्रम के लिए एकमात्र पत्र भेजा जाएगा। संपूर्ण पत्रिका व अन्य कार्यक्रम डिजिटल मीडिया पर उपलब्ध होंगे। यह अपने आप में अनूठा पंचकल्याणक होगा। जिसमें अनेक विशेषताएं देखने को मिलेगी। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जो जैन जगत में इन्द्रपुरी के नाम से विख्यात है। डग-डग रोटी, पग-पग नीर की कहावत मालवा में प्रसिद्ध है। आतिथ्य सत्कार के लिए मालवा का नाम संपूर्ण देश में जाना जाता है। तद्नुरुप इंदौर जैन समाज अतिथियों के सत्कार के लिए जुट गया है। संपूर्ण कमेटी ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।




