इंदौर। श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन महासभा एवं युवा महासभा द्वारा अखिल भारतीय खंडेलवाल दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन मुनि श्री सुधा सागर जी के समक्ष रविवार को किया गया। महाराज जी ने महासभा एवं युवा महासभा के सभी पदाधिकारियों को अपना आशीष दिया और कार्यक्रम सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर खंडेलवाल महासभा एवं युवा महासभा को मुनिश्री के पाद पक्षालन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

यह समाजजन और पदाधिकारीगण रहे मौजूद

इस अवसर पर खंडेलवाल महासभा से राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शेखर छाबड़ा, महामंत्री सनत गंगवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, होलास राय सोनी, ऋषभ अजमेरा एवं युवा महासभा से अध्यक्ष मनीष जैन, कार्याध्यक्ष शैलेंद्र सोगानी, एवं पुष्पेन्द्र वेद, पीयूष गोधा, प्रफुल्ल जैन, वैभव कासलीवाल मौजूद रहे। महिला महासभा से अर्चना गोधा, मयूरी बडजात्या मौजूद रही।