इंदौर। नगर में श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा आगामी 10 जनवरी 2027 को एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में अंतरराष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करेगी। रविवार को दलाल बाग में मुनि पुंगवश्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में इस परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महाराज श्री ने महासभा को आशीर्वाद दिया और सम्मेलन की सफलता की शुभकामना की। मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में हुए पोस्टर विमोचन से महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों में उत्साह दिखा। अध्यक्ष शेखर छाबड़ा और महामंत्री सनत गंगवाल ने कहा कि संतश्री का आशीर्वाद किसी भी सामाजिक और रचनात्मक काम के लिए बड़ी प्रेरणा है। उनके आशीर्वाद से इस बार का परिचय सम्मेलन बड़े स्तर पर होगा। करीब 2000 परिवार इसमें भाग ले सकें, ऐसा लक्ष्य रखा गया है।

महासभा प्रचार प्रमुख वैभव कासलीवाल एव महासभा पदाधिकारियों ने बताया कि परिचय सम्मेलन का मकसद देश-विदेश में रहने वाले खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज के युवक-युवतियों को एक मंच देना है। इससे परिवारों के बीच वैवाहिक संबंधों के लिए बातचीत हो सकेगी।

विमोचन मौके पर यह रहे मौजूद

आयोजन को व्यवस्थित और समाज की उम्मीदों के मुताबिक बनाने के लिए अलग-अलग स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। पोस्टर विमोचन के मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शेखर छाबड़ा, महामंत्री सनत गंगवाल, पदाधिकारी संदीप जैन मोयरा, आनंद गोधा, नवीन गोधा, कमलेश कासलीवाल, चंद्र प्रकाश गंगवाल, प्रेमचंद काला, होलासराय सोनी, दिलीप अजमेरा, युवा महासभा अध्यक्ष मनीष पाटनी, शैलेन्द्र सोगानी, पुष्पेन्द्र वेद, पीयूष गोधा, प्रफुल्ल जैन, वैभव कासलीवाल, महिला महासभा से अर्चना गोधा, संगीता बाकलीवाल, सुनीता सेठी और मयूरी बड़जात्या, मेना पहाड़ियाँ, प्रमोद पापड़ीवाला, हंसल पहाड़िया, पवन बड़जात्या मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी उम्मीदवारों को एक रंगीन स्मारिका भी दी जाएगी।