सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मान समारोह में ट्रांसपोर्ट नगर दूरभाष कर्मचारी सहकारी संस्था को वर्ष की इंदौर जिले की सर्वश्रेष्ठ सहकारी संस्था के रूप में शामिल किया गया। इंदौर से श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट पढ़िए...
इंदौर। सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता सम्मान समारोह में ट्रांसपोर्ट नगर दूरभाष कर्मचारी सहकारी संस्था को वर्ष की इंदौर जिले की सर्वश्रेष्ठ सहकारी संस्था के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनमोहन झांझरी एवं प्रबंधक का सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्पहार , प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया।अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत
समारोह में सहकारिता आयुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारी संस्थाओं की सफलता का आधार पारदर्शिता, सुशासन, वित्तीय अनुशासन तथा सदस्यों के प्रति समर्पित कार्यशैली है। उन्होंने सम्मानित संस्थाओं को अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करते रहने की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार देवकर ने किया।
सम्मान सभी के सामूहिक प्रयास का परिणामसंस्था के अध्यक्ष मनमोहन झांझरी ने इस सम्मान का श्रेय संस्था के सभी संचालक मंडल, प्रबंधक, कर्मचारियों तथा सदस्यों को देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयास, विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी संस्था को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर सहकारिता जगत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संस्था परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।




