स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स यूनिट बांसवाड़ा डूंगरपुर की वर्षाकालीन बैठक 23 जुलाई बुधवार को बैंक के रीजनल बिजनेस ऑफिस आरबीओ बांसवाड़ा में अपरांह 12.15 बजे से होगी। इसमें विभिन्न समस्याओं और योजनाओं पर बातचीत होगी। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
बांसवाड़ा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स यूनिट बांसवाड़ा डूंगरपुर की वर्षाकालीन बैठक 23 जुलाई बुधवार को बैंक के रीजनल बिजनेस ऑफिस आरबीओ बांसवाड़ा में अपरांह 12.15 बजे से होगी। यूनिट सचिव अजीत कोठिया ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक राजेशकुमार होंगे। अध्यक्षता मुकुंद भट्ट करेंगे। विशिष्ट अतिथि वयोवृद्ध एसएन शाह एवुं भालचंद्र दवे तथा नरेंद्र व्यास होंगे। बैठक में एसबीआई पेंशनर्स की विविध समस्याओं पर विचार कर निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।
सदस्यता अभियान पर विचार कर पेंशनर्स डिस्पेंसरी यूनिट की बांसवाड़ा में स्थापना में प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक की तैयारियां एसबीआई मैनेजर एचआर योगेश शर्मा, सचिव अजीत कोठिया, कोषाध्यक्ष बापूलाल गुप्ता, हरीश गुप्ता, भारती त्रिवेदी, नरेंद्र पंड्या आदि के नेतृत्व में की जा रही हैं। आयोजन में 80 वर्ष से अधिक आयु के एसबीआई पेंशनर्स एवं नए सेवानिवृत हुए साथियों का सम्मान किया जाएगा।




