अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद सुरसुंदरी संभाग महरौनी शाखा द्वारा शहीद पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद की सदस्याओं ने कई छायादार व औषधीय पौधे रोपे। इस अवसर पर परिषद की पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। महरौनी से पढ़िए,अक्षय अलय की यह खबर...
महरौनी (ललितपुर)। अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद सुरसुंदरी संभाग महरौनी शाखा द्वारा शहीद पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दौरान परिषद की सदस्याओं ने कई छायादार व औषधीय पौधे रोपे। इस अवसर पर परिषद की पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
सभी नागरिकों को आगे आकर पेड़ लगाने चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु व सुरक्षित जीवन मिल सके। कार्यक्रम में प्रांतीय जन सम्पर्क अधिकारी रश्मि मलैया, मीनल जैन ,सपना सिंघई, आरती बुखारिया, सपना जैन ,ममता सराफ, सुरभि सिंघई, प्रीति स्वामी, भावना सिंघई,राखी सिंघई, पूनम मोदी, दिशा लौडुआ, मंजू,प्राची, रूबी, अंजली, पूजा, राशि सिंघई, साधना मलैया सहित शाखा संयोजिका पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं।




