भिंड। नगर के श्री महावीर कीर्तिस्तम्भ जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री विनय सागर जी महाराज के चरणों मे काफ़ी दिनों से बीमार चल रही महावीर गंज निवासी राजाबेटी जैन ने अपना अंतिम जीवन समर्पित कर दिया। राजाबेटी को 8 सितंबर शाम 6 बजकर 11 मिनट पर मुनि श्री के हस्त कमलों से आर्यिका दीक्षा प्रदान की। राजाबेटी बनी आर्यिका श्री प्रज्ञाश्री माताजी जिनकी संलेखना समाधि रात्रि 9 बजकर 56 मिनट के बीच अंतिम सांस लेकर समाधि मरण को प्राप्त किया।

माता जी की डोल यात्रा श्री महावीर कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर से प्रारंभ होते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से होते हुए वाटर वर्क्स नासिया जी मंदिर प्रांगण पहुंची। वहां पर चन्दन की लकड़ी से बनाई गई वेदी पर विधिवत मंत्रोचार के साथ उनका पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और पूजा की क्रियाएं की गईं भिंड नगर में वर्षायोग कर रही आर्यिका विजिज्ञासा श्री माता जी ससंघ एवं यात्रा में चल रहे पैदल सैकड़ो की संख्या मे लोग शामिल रहे।