यह जानकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष काला भोपाल, कार्याध्यक्ष हंसमुख गांधी, अतिरिक्त महामंत्री प्रदीप गंगवाल एवं मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने देते हुए बताया कि अधिवेशन में आगामी विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को टिकट दिलाने से लेकर जिताने तक की योजना पर मंथन होगा एवं युवाओं में राजनैतिक चेतना उत्पन्न करने के साथ उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने आदि विषयों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अधिवेशन के दो सत्र होंगे। सुबह दस बजे उद्घाटन सत्र एवं दोपहर 3:00 से द्वितीय सत्र होगा जिसमें देश प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं प्रांतों से आए जैन राजनैतिक नेता, मंत्री, सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक सम्मिलित होंगे एवं अपना मार्गदर्शन देंगे।




