बावनगजा में महामस्तकाभिषेक 17 जनवरी को: भक्ति, त्याग और पुण्य का अद्वितीय महासंगम बनेगा यह आयोजन

विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी की ओर से विश्व की सबसे प्राचीन और विशाल जिन प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज संसघ के सान्निध्य में होगा। बावनगजा से पढ़िए, यह खबर...
बाबनगजा। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी की ओर से विश्व की सबसे प्राचीन और विशाल जिन प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आयोजित किया जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह आयोजन 17 जनवरी को आचार्यश्री भगवान विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से उनके शिष्य मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज संसघ के सान्निध्य में होने जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद डोसी ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, त्याग और पुण्य का अद्वितीय महासंगम बनेगा। आप सपरिवार पधारकर विश्व के सबसे बड़े भगवान श्री आदिनाथ का अभिषेक कर अपने जीवन को धन्य करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजक श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी ट्रस्ट कमेटी है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm
संयम समझने का नहीं, अंतरंग में उतारने का विषय है : मुनि सुयशसागर महाराज ने आत्मनियंत्रण का संदेश दिया
झुमरीतिलैया में उत्तम संयम धर्म एवं धूप दशमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुनि सुयशसागर महाराज ने स्वयं पर नियंत्रण और विवेकपूर्ण जीवन का संदेश दिया। दोनों मंदिरों में धूप विसर्जन, अभिषेक व शांतिधारा हुई। पढ़िए श्रीफल साथी राजकुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन की रिपोर्ट।
झुमरीतिलैया (कोडरमा) • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:41 pm



