धरियावद में आर्यिका विशिष्ट श्री समेत 10 माताजी का मंगल प्रवेश: बैंडबाजों के जुलूस के साथ की गई माताजी संघ की अगवानी

दिगंबर गणाचार्य विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या गणिनी आर्यिका श्री विशिष्ट श्री माताजी ससंघ 10 पिच्छी का मंगलवार प्रातः 1008 श्री चंद्रप्रभ जिनालय में बैंडबाजों के जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोक कुमार जेतावत की यह खबर...
धरियावद, 6 जनवरी। दिगंबर गणाचार्य विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या गणिनी आर्यिका श्री विशिष्ट श्री माताजी ससंघ 10 पिच्छी का मंगलवार प्रातः 1008 श्री चंद्रप्रभ जिनालय में बैंडबाजों के जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। माताजी ससंघ का प्रतापगढ़ में 2025 का मंगल वर्षायोग अपूर्व धर्म प्रभावना के साथ संपन्न हुआ था। माताजी देवगढ़, पूंगा तालाब, पिपलिया, जेलदा, हिमवन और नंदनवन होते हुए धरियावद नगर पहुंचे। समाज के सेठ करणमल ने बताया कि माताजी का अल्प प्रवास नगर वासियों को प्राप्त होगा। धर्मनगरी धरियावद को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जी जैन के नाम से देशभर में जाना पहचाना जाता है। नगर की श्रद्धा-भक्ति अनूठी है, जो साधुओं को अपने प्रवास हेतु विवश कर देती है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
षटरस के त्याग के साथ परनिंदा रस का त्याग भी जरूरी : आचार्य श्री नयन सागर जी : आत्मचिंतन और मौन साधना को बताया धर्म का आधार
एटा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री नयन सागर जी महाराज ने धर्म में त्याग, मौन, आत्मचिंतन और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने षटरस के साथ परनिंदा के त्याग का संदेश देते हुए उपवास को आत्मा के समीप रहने की साधना बताया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:03:13 pm
चतुर्मास स्थापना पर कठरया परिवार ने आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी को अर्पित किया श्रीफल : धर्म, स्वाध्याय और संयम का लिया संकल्प
चन्देरी में चतुर्मास स्थापना महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी के पावन सान्निध्य में संपूर्ण कठरया परिवार ने श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। परिवार ने धर्म, स्वाध्याय, संयम, सेवा और दान के साथ चतुर्मास मनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 7:01:39 pm


