परतापुर। आचार्य श्री शांतिसागर जी की अक्षुण्ण मूलपट्ट परंपरा के पट्टाधीश, आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी की जन्म जयंती एवं गणिनी आर्यिका श्री सुभूषणमती माताजी की 42वीं रूबी दीक्षा जयंती के पावन अवसर पर पीएसपी. कॉलेज में राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गढ़ी के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाटीदार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाशंकर पंड्या महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने की। डॉ. पीयूष पंड्या, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक इ चौपाल अजीत कोठिया एवं प्रांतीय संयोजक कमलेश कुमार जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में इन प्रतियोगियों को किया सम्मानित
समारोह में 15वीं राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दीक्षिता डबगर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभा और लेखन कौशल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इसके अलावा प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले रौनक जैन गनोड़ा, कृति व्यास, प्रियल शाह, मीना दोसी, युक्ति कोठिया, हेमागिनी पंड्या, सुनीता नाई, कुमकुम कुमारी, कशिश उपाध्याय, उर्मिला कुमारी, सीमा तिरगर, हसीना यादव, निशा यादव, ध्वनि सोनी, सोनल पाटीदार, मनीषा रावल, निशा उपाध्याय, प्रेरणा नायक, भक्ति अहारी, जागृति भट्ट, सुमन आर्य, यामिनी शक्तावत, हंसिका बुनकर, शिवानी नायक, रागिनी नायक, अलवीरा मकरानी, निरमा ताबियार, कल्पेश वडेरा एवं यशवंत ताबियार सहित कुल 37 प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
16वीं राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 20नवंबर
प्रांतीय संयोजक कमलेश कुमार जैन ने बताया कि 16वीं राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता के विषय “सशक्त राष्ट्र हेतु शिक्षित व स्वस्थ परिवार की आवश्यकता यानैतिक उत्थान हेतु पाँच अणुव्रतों की आवश्यकता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रविष्टियां जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। समारोह में निखिल जैन, रविंद्र डबगर, नितेश यादव एवं राकेश डबगर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सराहनीय योगदान के लिए धर्मेंद्र शाह का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शाह ने किया तथा आभार कमलेश कुमार जैन ने व्यक्त किया।




