श्री सुपार्श्वमती णमोकार मंडल अत्तापुर हैदराबाद ने मनाया आदि वीर जन्म महोत्सव :64 रिद्धि विधान और हवन किया गया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•19/3/2026, 1:05:18 am
श्री सुपार्श्वमती णमोकार मंडल द्वारा श्री चिंतामणि दिगंबर जैन मंदिर कारवान में आदि वीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। अत्तापुर हैदराबाद से पढ़िए, मनीषा दगड़ा की यह खबर... अत्तापुर हैदराबाद।श्री सुपार्श्वमती णमोकार मंडल द्वारा श्री चिंतामणि दिगंबर जैन मंदिर कारवान में आदि वीर जयंती महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। यहां श्री चिंतामणि दिगंबर जैन मंदिर कारवान में इस अवसर पर मूल नायक श्री चिंतामणि पारसनाथ भगवान का अभिषेक नित्य नियम पूजन के पश्चात 64 रिद्धि विधान और हवन युवा विधानाचार्य अभिषेक जैन मुंगेली एवं सहयोग प्रदीप पंडित जी ने करवाया।
आदिनाथ भगवान और महावीर भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आदिनाथ भगवान एवं महावीर भगवान का प्रथम पालन झूलने का सौभाग्य मंजू, रंजन बड़जात्या एवं नंदलाल देवेंद्रकुमार बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। इस विधान में 13 इंद्राणी के जोड़े के साथ-साथ मंडल के सभी पुरुष, महिलाएं, संस्था के अध्यक्ष मंत्री के साथ-साथ महिलाएं एवं पुरुषों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।