नौगामा। ‘सब की सेवा सबको प्यार’ महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से रविवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर राज्य मुख्यालय से प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल का पहली बार बांसवाड़ा में आगमन हुआ। इस अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष स्काउट मास्टर सुरेशचंद्र गांधी, शाखा के वीर सदस्य जगजी कटरा, दिनेश चरपोटा ने बन्नालाल को जीवन रक्षक किट एवं महावीर प्रवाह के अंक की प्रति भेंट की। साथ ही महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की।

हार्ट पेशेंट के लिए लाभदायक है किट

इस अवसर पर सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि यह जीवन रक्षक किट किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर उपलब्ध हो जाता है तो वह अस्पताल तक पहुंचाने तक राहत मिल सकती है। महावीर इंटरनेशनल की ओर से संपूर्ण भारतवर्ष में इस प्रकार के जीवन रक्षक किट वितरण किए जा रहे हैं।

नौगामा शाखा के कार्यों की सराहना की

इस अवसर पर बन्नालाल ने महावीर इंटरनेशनल की सेवा कार्यों के लिए बधाई दी। सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से सेवा कार्य किए जाते हैं और संयुक्त रूप से भी समय समय-समय पर स्काउट के माध्यम से भी सेवा कार्य होते हैं। इस अवसर पर सीओ डॉ. दीपेश शर्मा, सीओ भाविक सुथार डूंगरपुर, हरीश कलाल, पवनकुमार सराफ, कार्यकारिणी निमेश मेहता, कृष्णकांत, राजमल जैन पाटीदार उपस्थित रहे।