कुंडलपुर में श्री पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक 31 को मनाएंगे। अभिषेक शांतिधारा के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे। भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक होगा। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर...
कुंडलपुर। कुंडलपुर में श्री पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक 31 को मनाएंगे। अभिषेक शांतिधारा के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे। भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक होगा। सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैनधर्म के तेइसवें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।




