धामनोद। नगर के श्री दिगंबर जैन श्री पार्श्वनाथ मंदिर व प्राचीन अतिशय मंदिर बिखरोन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री जी का अभिषेक पूजन कर श्री शांतिधारा की गई। इस अवसर पर श्रावक श्रेष्ठी सुरेशचंद जैन ने अपनी धर्मपत्नी प्रमिला के जन्मदिवस पर मीना दीपक प्रधान ने अपने अमेरिका स्थित दामाद अमित जैन के जन्मदिवस पर शांतिधारा के सहयोगी भी बने। इस अवसर पर दोनों मंदिर में तिरंगे के गुब्बारों व तिरंगे की रोशनी से जिनालय की भव्य सजावट की गई। जो नगर में विशेष ही मंदिर की सजावट लग रही थी।
धामनोद व बिखरोन की जनता मंदिर जी की भव्य सजावट को निहार रही थी। बहुत से श्रावक जनों ने फोटो भी शूट किए। यहां प्रथम बार तिरंगे में सजावट की गई थी। इस दौरान अनिल जैन, राजेश जैन, पीयूष जैन, नरेंद्र जैन, दीपक प्रधान, जिनेंद्र जैन, पारस जैन, पंडित नितिन जैन, अजय जैन, सुनील जैन, दीपांशु जैन, सोमा जैन, कांता जैन, प्रमिला जैन, पूर्णिमा जैन, सुरक्षा जैन, सीमा नरेंद्र जैन, शोभा जैन, मीना जैन , आरती आदि उपस्थित थे।



