इंदौर के होनहार इंजीनियर अक्षत जैन पर जैन समाज को गर्व है। अक्षत जैन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा- नवीन संसद भवन की प्लानिंग एवं कंसेप्ट डेवलपमेंट पर कार्य करने का अवसर मिला है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
 इंदौर। इंदौर के होनहार इंजीनियर अक्षत जैन पर जैन समाज को गर्व है। एचसीपी अहमदाबाद में कार्यरत रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा - नवीन संसद भवन की प्लानिंग एवं कंसेप्ट डेवलपमेंट पर अन्तर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज के अनन्य भक्त परिवार के आर्किटेक्ट अक्षत जैन को कार्य करने का गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ।

एचसीपी अहमदाबाद के माध्यम से नवीन संसद भवन में आर्किटेक्ट अक्षत जैन ने बतौर आर्किटेक्ट के रूप में कार्य किया हैं।

सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर कार्य करना अपने आप में गर्व की बात हैं। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, सुशील पांड्या, राजीव जैन बंटी भैया, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू प्रदीप बडजात्या, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सचिव सारिका जैन आदि ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा की इसी तरह अपने कार्य से अपना और समाज का नाम रोशन करते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहें।