सागवाड़ा में सिद्धचक्र महामंडल विधान : चौथे दिन सिद्धों की आराधना, 256 श्रीफल अर्घ्य समर्पित

नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में शशिकांत हुक्मीचंद बोबड़ा परिवार ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में 8 दिवसिय श्री सिद्धचक्र महामंडल के चौथे दिन बुधवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान किए। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
सागवाड़ा। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में शशिकांत हुक्मीचंद बोबड़ा परिवार ने प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया ‘विरल’ के तत्वावधान में 8 दिवसिय श्री सिद्धचक्र महामंडल के चौथे दिन बुधवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान किए। इस अवसर पर प्रातः सौधर्म इंद्र शशिकांत रुची बोबड़ा ने शांतिनाथ भगवान और सिद्धचक्र यंत्र का अभिषेक किया गया। साथ ही विश्व शांति कामनार्थ मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा की गई। देव शास्त्र गुरु की पूजा, सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान की पूजा के बाद बुधवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान की छठी पूजा के तहत विधान मंडप में इंद्र-इंद्राणी समूह द्वारा सिद्ध भगवान को गरबा भक्ति नृत्य करते हुए दौ सौ छप्पन अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए गए।कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति सराहनीय रही सांयकाल तेजमल लक्ष्मीलाल बोबड़ा ने पंच परमेष्ठी भगवान और सिद्धचक्र विधान की आरती उतारी। इस अवसर पर जितेश बोबड़ा, वस्तुपाल बोबड़ाए नटवरलाल गलालिया, विनोद गांधी, राजू मामा डेचिया, वकील निमेष शाह, प्रेरणा शाह, सुलोचना शाह, ज्योत्सना गोवाडिया, दीपिका शाह, संगीता गोवाडिया, पूजा पगारिया, रेखा पंचोरी, वर्षा शाह, वनिता शाह सहित सरोदा, आंजना, तलवाड़ा, पुनर्वास कॉलोनी के श्रद्धालु उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जगत के स्वरूप के साथ सुख-दुःख को भी जानो : मुनि सुधासागर महाराज ने बताया प्रज्ञा से निर्णय का मार्ग
इंदौर के दलाल बाग में मुनि सुधासागर महाराज ने जगत, कर्म और सत्य को निष्पक्ष रूप से जानने का संदेश दिया। श्रावक संस्कार शिविर में सोलह हजार दीपों से महाआरती हुई और राष्ट्रधर्म सत्र आयोजित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:39 pm
संयम धर्म के दिन उत्साहपूर्वक मनी सुगंध दशमी : सनावद के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया धूप खेवन
सनावद में उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, धर्मसभा एवं धूप खेवन के माध्यम से समाजजनों ने आत्मशुद्धि और कर्म निर्जरा की मंगल भावना की। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की रिपोर्ट।
सनावद • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:38 pm



