इंदौर। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के लिए सहायक संस्था श्री दिगंबर जैन परवार सभा इंदौर के तत्वावधान में इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का रविवार को आयोजन किया जा रहा है। सभा के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सोनेलाल जैन कक्का की प्रेरणा से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघई ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे से श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर में होने जा रहा है।
समाज बंधुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
इस गरिमामयी समारोह में परवार समाज के ऐसे प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। जिन्होंने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को गौरवान्वित किया है। सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघई चेतक एवं महामंत्री अनिल रावत ने बताया कि कार्यक्रम में समाज श्रेष्ठियों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से समारोह की शोभा और अधिक बढ़ जाएगी। सभी समाज बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस अवसर पर पधारकर सम्मानित होने वाले होनहार बच्चों का उत्साहवर्धन करें।



