डबरा प्रवास के लिए स्वस्ति भूषण माताजी को श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहामंडी ग्वालियर में श्रीफल भेंट किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जैन डबरा इलेक्ट्रॉनिक्स, मंत्री विजय जैन रजियार के सानिध्य मे मनोज जैन एकांत, प्रेमचंद जैन एसबीआई, दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, राजू जैन कपड़े वाले, नवीन जैन,जितेंद्र जैन जीतू रजियार वाले, जैन मिलन स्वतंत्र डबरा, मुनि सेवा समिति, डबरा के सदस्य गणों ने डबरा प्रवास के लिए स्वस्ति भूषण माताजी को श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहामंडी ग्वालियर में श्रीफल भेंट किया। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति ने किया।

लोहा मंडी जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष पदम चंद जी जैन ने डबरा से पहुंचे सभी महानुभावों का स्वागत किया। माताजी ने मई माह में डबरा आने की स्वीकृति प्रदान की एवं सभी सदस्यों को विशेष आशीर्वाद दिया। माताजी ने प्रवचन में कहा कि गर्मी में घड़े का, दही में बड़े का आने वालों में डबरा वालों का बड़ा ही महत्व है।