इंदौर। श्रमण संस्कार शिविर के शिविरार्थियों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन व्यवस्था सहित शिविर की आवश्यक तैयारियों को लेकर 4 सितंबर को रामाशाह मंदिर, मल्हारगंज में अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक के साथ समाधिस्थ परम पूज्य मुनि श्री निजानन्द सागर जी मुनिराज की जन्म जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री के चित्र के समक्ष समाज श्रेष्ठियों एवं समाजजनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर की व्यवस्थाओं पर चर्चा
बैठक में शिविरार्थियों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन व्यवस्था सहित शिविर की विभिन्न आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समाजजनों की सहभागित
इस अवसर पर नवीन गोधा, हर्ष जैन, प्रिंस पाल टोंग्या, पूर्व पार्षद पवन जैन, सुनील गोधा, कमल काला, योगेंद्र काला, पंकज पाटनी, डॉ. प्रकाश जैन, पुष्पेंद्र वेद (सोनू भईया), प्रदीप जैन (गुड्डू), नितिन बड़जात्या, मुकेश गोधा, राकेश गोधा, अधिवक्ता पारस जैन, माणक बड़जात्या, आलोक जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
महिला वर्ग की सहभागिता
महिला वर्ग से पवन बहन, सरोज बड़जात्या, रश्मि गोधा, अनीता बड़जात्या, इन्दु बाला (सोनू), वेद विजया गोधा, सुषमा अजमेरा, सुनीता परवार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
आभार व्यक्त किया
बैठक के अंत में मुकेश गोधा ने सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।




