नगर में चतुर्मास निष्ठापन के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सन्मति काका ने बताया कि गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ का सनावद में चतुर्मास के दौरान श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में चतुर्मास स्थापना कार्यक्रम के तहत कलश स्थापना की गई थी, जिसका निष्ठापन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट...
सनावद। नगर में चतुर्मास निष्ठापन के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सन्मति काका ने बताया कि गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ का सनावद में चतुर्मास के दौरान श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में चतुर्मास स्थापना कार्यक्रम के तहत कलश स्थापना की गई थी, जिसका निष्ठापन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य कलश स्थापनाकर्ता संतोष कुमार बाकलीवाल थे, जबकि द्वितीय कलश के पुण्यार्जक पवन कुमार जैन और तृतीय कलश स्थापनाकर्ता सुधीर कुमार चौधरी थे। सभी कलश स्थापनाकर्ता परिवारों के साथ समाजजन मंदिर से शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए और प्रत्येक कलश स्थापनाकर्ता के घर जाकर जुलूस के रूप में आर्यिका संघ ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की।
इस अवसर पर सभी कलश प्राप्तकर्ताओं द्वारा प्रभावना वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे और उन्होंने इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
19 नवंबर को आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज का नगर प्रवेशइंदौर में चतुर्मासरत आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज का 19 नवंबर, मंगलवार को सनावद नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर सभी समाजजन ने भोगांवा रोड रेलवे गेट पर पहुंचकर आचार्य श्री का भव्य स्वागत किया और उनकी मंगल आगवानी की।




