
प्रथम चरण में दो दिन पहले भी 200 से अधिक मजदूरों को कम्बल दिए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट में आए विनोद जैन व उनकी पत्नी रंजना जैन, कटनी (कोयला वाले), ताराचंद जैन व उनकी पत्नी कुसुम जैन, गुवाहाटी ने भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर ट्रस्ट के संजीव जैन (प्रबंधक), गंगाधर महतो, ए.सइदी भी उपस्थित थे।
ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि ठंड का मौसम आते ही ट्रस्ट के कम्बल विरतण कार्यक्रम को एक अभियान की तरह चलाया जाता है। ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने ट्रस्ट ने बताया कि ट्रस्ट इस क्षेत्र में पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए पूर्व मे कई कार्य कर चुका है और भविष्य में भी करेगा। गुरुवार के कार्यक्रम में मधुबन पंचायत के भोजेदहा, खपैयबेड़, पोखरिया आदि गांव को शामिल किया गया है।

कम्बल वितरण के मौके पर ट्रस्ट के अनूप जैन, शैलेन्द्र जैन, आदि भी उपस्थित थे। यह जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा ने दी।




