इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य श्री विद्यासागर जी के संस्कृत साहित्य पर प्रथम बार अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। आचार्य श्री के मंगल आशीर्वाद से संगोष्ठी में भारतीय दर्शन एवं संस्कृत साहित्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी विरचित षट्शती, सुनीति शतक , निरंजन शतक, श्रमण शतक ,भावना शतक, चैतन्य चंद्रोदय शतक, परिषय जय शतक पर चर्चा होगी। यह गोष्ठी 15 और 16 अप्रैल जबलपुर के भिटौनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती चौबीसी मंदिर शहपुरा में होगी।

संगोष्ठी में पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य रहेगा। यह संगोष्ठी सकल दिगम्बर जैन समाज शहपुरा भिटौनी की ओर से श्री स्याद्वाद महाविद्यालय, भदैनी, वाराणसी( उप्र) के तत्वावधान में होगी। इसमें समस्त पीएचडी ,डीलिट एवं संस्कृत, प्राकृत भाषा में रुचि रखने वाले श्रोता आमंत्रित हैं।