रामगंजमंडी। पर्युषण पर्व की पावन बेला में प्रवचन सभा के उपरांत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला की वर्ष 2026 की वार्षिक धार्मिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

सांगानेर संस्थान के परिणाम भी घोषित

इस अवसर पर सांगानेर संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए। पाठशाला में बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष पूरे वर्ष धार्मिक विषयों का अध्ययन करते हैं। वर्षभर की शिक्षा के बाद आयोजित परीक्षाओं के परिणाम संस्थान द्वारा घोषित किए जाते हैं।

समाजबंधुओं ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों एवं समाजबंधुओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित वरिष्ठजनों ने पाठशाला परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पाठशाला मंडल के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि पाठशाला केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कारों की जननी है। बचपन में मिले धार्मिक संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

2010 से दे रही धर्म और संस्कारों की शिक्षा

पाठशाला परिवार ने बताया कि रामगंजमंडी की शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला वर्ष 2010 से निरंतर संचालित हो रही है। यहां समाज के बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

पाठशाला के विद्यार्थी समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देते हैं। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला अधिवेशन में भी रामगंजमंडी की पाठशाला प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी है।

वार्षिक धार्मिक परीक्षा परिणाम

परीक्षा वर्ग| प्रथम स्थान| द्वितीय स्थान| तृतीय स्थान

बाल संस्कार भाग-1| अक्षया जैन| तनय जैन| निर्वी जैन

बाल वर्ग| आविष्का जैन| रिवाश जैन| —

जैन धर्म शिक्षा भाग-1| हितार्थ जैन| अयांश जैन| कियांश जैन

श्रमण संस्कृति सिद्धांत प्रवेशिका भाग-1| गीताश जैन| पार्थ जैन| कविश जैन

श्रमण संस्कृति सिद्धांत प्रवेशिका भाग-2| राजवर्धन| ऐनिका| दीवा

रत्नकरण्ड श्रावकाचार| शालिनी जैन| विवेका जैन| सरिता जैन

धार्मिक परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को समाजजनों एवं पाठशाला परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

श्रीफल साथी : अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी