पर्युषण पर्व में बंद रहेंगी मांस की दुकानें : राजस्थान सरकार के निर्णय का किया स्वागत

राजस्थान सरकार ने जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान 8 सितंबर व 17 सितंबर को राज्य के सभी बूचडखाने व मांस मछली की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए। इसका इंदौर जैन समाज ने स्वागत किया है। पढ़िए यह रिपोर्ट...
इंदौर। राजस्थान सरकार ने जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान 8 सितंबर व 17 सितंबर को राज्य के सभी बूचडखाने व मांस मछली की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, विश्व जैन संगठन के मयंक जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जनों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का आभार व्यक्त किया और यह उम्मीद की मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यही फैसला लेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मिथ्यादृष्टि देव संसार की ओर, सम्यग्दृष्टि देव वीतरागता की ओर प्रेरित करते हैं : आचार्य उदारसागर महाराज ने बताया आराधना का आत्मकल्याणकारी भाव
मुरैना में आचार्य उदारसागर एवं मुनि उपशांतसागर महाराज ने देव आराधना में विवेक, वीतराग गुणों के चिंतन और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया। उन्होंने मोक्षमार्ग को जीवन का लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 29-09-2026, 03:04 pm
अतिशय क्षेत्र बरासो जी में श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ महामस्तकाभिषेक : हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से भव्य बना वार्षिक मेला महोत्सव
बरासो जी अतिशय क्षेत्र में भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेला महोत्सव संपन्न हुआ। नित्यपूजन, विधान, शोभायात्रा और मंगल आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की रिपोर्ट।
मुरैना/भिंड • मनोज जैन नायक • 29-09-2026, 02:48 pm



