राजस्थान सरकार ने भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक मनाने की दी मंजूरी: जन्म और दीक्षा कल्याणक मनाने संबंधित आदेश पारित

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जयंती पर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्यक्रम 10 से 20 मार्च तक होंगे। इसमें पोस्टर बनाने, रंगरोगन कराने, निबंध प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस समाचार से जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। समाज के वरिष्ठ जनों ने राजस्थान सरकार का आभार माना है। इंदौर से पढ़िए यह खबर...
इंदौर। भारत वर्षीय जैन समाज के लिए खुशी का समाचार है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव की जयंती (जन्म एवं दीक्षा कल्याणक) पर प्रदेश के सभी सरकारी औ निजी स्कूलों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं, पोस्टर, रंगरोगन कराने, निबंध प्रतियोगिता आदि किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। यह विभिन्न कार्यक्रम 10 से 20 मार्च 2025 तक पूरे प्रदेश में होंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर की जन्म जयंती संबंधी आदेश जारी किए जाने पर राजस्थान सरकार के प्रति भारतवर्षीय जैन समाज ने और इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कासल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मंयक जैन ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और सरकार का आभार माना। समाजजनों ने कहा कि यह आदेश केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकार भी जारी करें तो समाज उनका कृतज्ञ रहेगा।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



