जयपुर। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आशीर्वाद से सोमवार को दीपावली के अवसर पर पुलक मंच परिवार शाखा महारानी फार्म, गायत्री नगर के तत्वावधान में आत्मनिर्भर वृद्धाश्रम महारानी फार्म में निवासरत लगभग 50 वृद्धजनों को अल्पाहार कराया। उनकी कुशल क्षेम पूछी और उनकी वैय्यावृत्ति की।

यह पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

पुलक मंच की धार्मिक मंत्री अनिता बड़जात्या ने बताया कि इस कार्यक्रम में पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या के नेतृत्व में जोन 4 की अध्यक्ष एवं पुलक मंच परिवार गायत्री नगर शाखा की महामंत्री रेखा झांझरी, जोन 4 के अध्यक्ष एवं शाखा गायत्री नगर के संरक्षक अनिल टोग्या, महामंत्री सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष सीमा पाटोदी,अशोक पाटोदी, रश्मि तोतुका, राजकुमारी पाटोदी, निर्मल उषा सेठी, विमला जैन तथा वृद्धाश्रम के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे ।