प्रो जिनेंद्र जैन आचार्य आदिसागर अंकलीकर विद्वत् पुरस्कार से सम्मानित : समाज जनों में अपार हर्ष, दी बधाइयां

पट्टाचार्य सुनील सागर महा मुनिराज के सान्निध्य में महावीर जयंती के पवन अवसर पर प्राकृत एवं संस्कृत विभाग, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूं के प्रो जिनेन्द्र जैन (उदयपुर) को जैनविद्या, प्राकृत भाषा के विकास, पांडुलिपि संरक्षण एवं उत्कृष्ट लेखन कार्य साहित्य संपादन के लिए उन्हें आदिसागर अंकलीकर विद्वत् सम्मान-2025 से सम्मानित सम्मानित किया गया। लाडनूं से पढ़िए, यह शरद जैन सुधांशु की खबर...
लाडनूं। आचार्य श्री आदिसागर अंकलीकर परम्परा के चतुर्थ पट्टाचार्य सुनील सागर महा मुनिराज के सान्निध्य में महावीर जयंती के पवन अवसर पर प्राकृत एवं संस्कृत विभाग, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय, लाडनूं के प्रो जिनेन्द्र जैन (उदयपुर) को जैनविद्या, प्राकृत भाषा के विकास, पांडुलिपि संरक्षण एवं उत्कृष्ट लेखन कार्य साहित्य संपादन के लिए उन्हें आदिसागर अंकलीकर विद्वत् सम्मान-2025 से सम्मानित सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आदिसागर अंकलीकर जागृति मंच, मुम्बई द्वारा आचार्य श्री सुनीलसागर महाराज के सानिध्य में बड़ोदरा (गुजरात) में आयोजित तीर्थंकर श्री अजितनाथ के पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रदान किया गया। आपको पुरस्कार स्वरूप श्रीफल, शाल, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और 51 हजार नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने व्यक्तिश:, दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



