इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। परम पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर महाराज जी ससंघ के पावन सान्निध्य में सुबह 7.40 बजे भगवान का जन्म हुआ एवं मुनि श्री के प्रवचन के बाद भगवान की जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद भगवान का सुमेरु पर्वत पर जन्माभिषेक हुआ। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

इसमें प्रमुख दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, टीके वेद, अशोक खासगीवाला, पीसी जैन, प्रदीप बड़जात्या, कैलाश लुहाड़िया, कमल रावका, विजेन्द्र सोगानी परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन, ममता खासगीवाला, मंजू वेद आदि शामिल थे। पुलकमन्च परिवार ने शोभायात्रा संयोजक का अपना दायित्व पूरा किया।