धामनोद। श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, राजेंद्र नगर में पर्युषण पर्व मनाया गया। दीपक पाटनी ने बताया कि प्रातः प्रभु अभिषेक के पश्चात सामुहिक पूजन के साथ संगीतमय आरती हुई। शाम को श्रुति एवं प्रीति गांधी, विधि बड़जात्या, उन्नति पाटनी के द्वारा समस्त समाज को एकत्रित कर कर एक साथ एक जाजम पर बैठाकर प्रतिक्रमण एवं सामायिक कराया।

सामायिक के बाद प्रवचन सुनील जैन ने दिए। उसके बाद जिनेन्द्र कला निकेतन के निर्देशन में संगीतमय आरती हुई, जिसमें पांच उपवासकर्ता अखिलेष जैन का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमार शाला के बच्चो ने एवं टीचर्स ने दशलक्षण धर्म पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।