डडूका। वर्ष 1955 से दिगंबर जैन समाज डडूका की ओर से संचालित दिगंबर जैन पाठशाला में पर्वाधीराज पर्यूषण महापर्व तथा रथोत्सव 2026 पर साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयारियां जोरो पर हैं। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में शनिवार को बच्चों को एकल, युगल, समूह नृत्यों, गरबा परफॉर्मेंस, डांडिया प्रदर्शन, लघु नाटिका तथा विभिन्न प्रहसनोकी तैयारिया कराई गई। पर्यूषण पर्व में 10 दिनों में 10 धर्म आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां देने भाग्य जैन, सिद्धम जैन, योग्य जैन, भाग्य जैन, कल्प जैन, रियल जैन, हर्षल जैन, प्रियांशी जैन, दीक्षिता जैन, चर्या जैन, आकृति जैन, पुष्टि जैन, क्रिया जैन, जियाना जैन तथा संचित जैन का चयन किया गया है। आयोजन से पूर्व प्रतिदिन बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अभ्यास भी कराया जाएगा।