आचार्य श्री निर्भय सागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। हमें यह सोचना कि एक सफल व्यक्ति जो है, वह हम में से ही है। सफल होने के लिए हमेशा अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। ललितपुर से पढ़िए अक्षय अलय की , यह खबर...
ललितपुर। आचार्य श्री निर्भय सागरजी महाराज ने धर्मसमा को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। हमें यह सोचना कि एक सफल व्यक्ति जो है, वह हम में से ही है। सफल होने के लिए हमेशा अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने परिवार में माता-पिता को मोटीवेशन गुरु बताते हुए कहा कि वह सबसे अधिक मोटीवेट करते हैं। उन्होंने ही शिक्षा दी है। उन्होंने ही ज्ञान दिया है। दोस्त एक गलत प्रेरणा दे सकता है लेकिन, भाई-भाई को, बहन-बहन को हमेशा सही प्रेरणा देंगे। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में आचार्य श्री ने कहा कि बुरी आदतें समाज में कुरीति है। जिसने समाज परिवार और देश को बर्बाद कर दिया है। जिनकी जिंदगी बोतल से शुरू होती है और बोतल पर ही अंत होती है। शराब के दुस्परिणामों का जिक्र करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि सबसे ज्यादा गरीबी का कारण नशा है। एक व्यक्ति इसकी लत में बर्बाद हो जाता है और परिवार को तबाह कर देता है। उन्होंने समाज को इसके दुष्परिणाम से बचने के लिए प्रेरित किया।मुनियों ने समाज को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया
धर्मसभा का शुभारंभ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। रविवार को मुनि सुदत्त सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्रीदत्त सागर महाराज व ब्रह्मचारिणी लवली दीदी के गृहस्थ जीवन के परिजनों ने आचार्य श्री से आशीर्वाद ग्रहण किया। धर्मसमा में मुनि शिवदत्त सागर महाराज, मुनि सुदत्त सागर महाराज, मुनि भूदत्त सागर महाराज, मुनि पदमदत्त सागर महाराज, मुनि वृषभदत्त सागर महाराज, क्षुल्लक चन्ददत्त सागर महाराज एवं श्रीदत्तसागर महाराज विराजमान हैं। जिनके माध्यम से अपूर्व धर्म प्रभावना हो रही है। रविवारीय प्रवचन सभा के दौरान मध्याह्न सत्र में आचार्य श्री ने समाज को प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, सनत खजूरिया, सतीश नजा, कपूरचंद लागौन, शीलचंद अनौरा, अखिलेश जैन गदयाना, अनिल जैन अंचल, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, शादीलाल जैन एडवोकेट, अमित प्रिय जैन, धन्यकुमार जैन, अनंत सराफ, ब्रहमचारिणी सीमा जैन, मीना जैन के अतिरिक्त अनिता मोदी, ममता जैन, मोहनी, वर्षा सतभैया आदि मौजूद रहे।




