जैन शिल्प कला से संबंधित फोटोग्राफ प्रदर्शित : विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम में सहभागिता

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा जबलपुर संभाग के तहत राज्य पुरातत्व विभाग एवं इंटेक के सहयोग से आयोजित विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की गई। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर...
जबलपुर। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा जबलपुर संभाग के तहत राज्य पुरातत्व विभाग एवं इंटेक के सहयोग से आयोजित विश्व धरोहर दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जबलपुर संभागीय आयुक्त दीपक खांडेकर, विशिष्ट अतिथि बिर्गेडियर विपिन त्रिवेदी, अतिथि मुकुल यादव, संग्रहालय अध्यक्ष केएल डाबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना इंटेक के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहरोत्रा जी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. यतीश जैन द्वारा विश्व धरोहर दिवस 2026 की थीम पर विस्तार से चर्चा की गई। 2026 की थीम 'इमरजेंसी रिस्पांस फॉर लिविंग हेरिटेज इन कॉन्टेक्स्ट ऑफ कनफ्लिक्ट एंड डिजास्टर' है। भारतीय संदर्भ में इसकी जानकारी दी गई। हमें किस प्रकार से वर्ष पर कार्य किए जाने हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से प्राध्यापक डॉ. मुक्ति मिश्रा, एवं अन्य अतिथि वक्ताओं ने अपने विचार रखें। संचालन डॉक्टर संजय मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा द्वारा भी प्रदर्शनी में भाग लिया एवं जैन पुरातत्व एवं जैन शिल्प कला से संबंधित फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर संभाग के सहसचिव अनिल जैन और डॉ. ज्योति जैन उपस्थित रहीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दस दिन–दस परिवार सीरीज–4 :दशलक्षण में पूरी तरह बदल जाती है झांझरी परिवार की दिनचर्या : मंदिर दर्शन के बाद स्कूल जाते हैं बच्चे, जैन भोजन और रात्रि त्याग से घर में बनता है धर्ममय वातावरण
दशलक्षण पर्व में झांझरी परिवार की दिनचर्या बदल जाती है। बच्चे मंदिर दर्शन के बाद स्कूल जाते हैं और पूरा परिवार जैन भोजन, त्याग व आराधना अपनाता है।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 19-09-2026, 04:38 pm
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 3मंदिर के पास रहते-रहते जीवन में उतरे धर्म के संस्कार : बड़ों को देखकर बच्चों ने भी बनाए देवदर्शन, शुद्ध भोजन और संयम के अपने नियम
खंडवा के अविनाश जैन परिवार में बड़ों से मिले धर्म-संस्कार बच्चों के अपने नियम बने। दशलक्षण में उपवास, देवदर्शन, जैन भोजन और बाहर के भोजन का त्याग किया।
खंडवा • सन्मति जैन काका • 19-09-2026, 04:26 pm



