बडामलहरा। आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी के आशीर्वाद से शुभकामना परिवार बड़ामलहरा में भक्तामर पाठ की स्थायी गतिविधि का शुभारंभ भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी से हुआ। जो वर्ष के प्रत्येक माह में किया जाएगा। इसी क्रम में सितंबर महीने का श्री भक्तामर स्तोत्र पाठ कल्पना जैन के निवास पर शनिवार को शिक्षक दिवस पर किया गया। भक्तों ने बहुत ही भक्ति भाव पूर्वक 1 घंटे का भक्तामर पाठ किया। इसके बाद पर्युषण पर्व के संबंध में मीटिंग हुई।

इन महिलाओं ने भक्तामर पाठ में लिया भाग

इस अवसर पर सभी सदस्यों को पेन देकर सम्मानित किया गया। शुभकामना परिवार की मुख्य संयोजक केशर जैन 'रजनी' सहित शुभा जैन, कल्पना जैन, विभा जैन, दीप्ति जैन, रश्मि जैन, ज्ञानकुमारी जैन, मंजू मोदी, कमलकुमारी जैन, महक जैन, अर्चिता जैन एवं ममता जैन बड़ामलहरा की उपस्थिति में कार्यक्रम सानंद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक वातवरण से घर और परिवार में विशुद्धि लाना है।