पीठ। पीठ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शीतलनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पीठ समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोक्ष कल्याणक महोत्सव के तहत भगवान शीतलनाथ का अभिषेक, पूजन एवं आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।
श्रद्धालुओं ने की आराधना
धार्मिक आयोजन में भंवरलाल, महेंद्र, गोवर्धनलाल, पीयूष, कोदरलाल डैचिया, अशोक, परेश, रोशन, कपिल, सुनील भूता, राकेश, मनोज, प्रवीण, हंसमुख कोठारी, चंद्रकांत एवं प्रवीण शाह सहित समाजजन उपस्थित रहे। महिलाओं में शकुंतला डैचिया, जलकांता, संगीता, शकुंतला शाह, शशिबेन, पिंकी, पिनल भूता, इंदुबाला, नैना, लता, जीवनलता, सुषमा एवं चंदा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।




